शीर्षक;
युवराज सिंह क्रिकेटर:
परिचय : जानिए कैसे एक होनहार क्रिकेटर ने कैंसर से लड़कर फिर से वापसी की और नए कीर्तिमान स्थापित किये.
जन्म: युवराज सिंह का जन्म 12 दिसम्बर, 1981 को चंडीगढ़ में एक पंजाबी परिवार में हुआ था।
पूरा नाम: युवराज सिंह
अन्य नाम: युवी, सिक्सर किंग
माता पिता :
इनके पिता योगराज सिंह है जो कि एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर रह चुके है साथ ही ये पंजाबी फ़िल्म के अभिनेता भी हैं। युवराज सिंह की माता शबनम सिंह है।
भाई :
इनके भाई जोरावर सिंह है।
रूचि :
युवराज सिंह को बचपन में टेनिस और रोलर स्केटिंग जैसे खेलों में रुचि थी और वे इसमें काफी अच्छे भी थे। इन्होंने नेशनल अंडर 14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती थी।
क्रिकेट में कैसे शुरुआत हुई :
इन्हें इन खेलों में ज्यादा रूचि थी किन्तु इनके पिता यह नहीं चाहते थे। युवराज को क्रिकेट खेलने के लिए कहा करते थे। वे युवराज को इसके लिए रोज ट्रेनिंग भी देते थे। इनके पिता चाहते थे कि युवराज उनकी ही तरह एक फ़ास्ट गेंदबाज बने किन्तु युवराज स्केटर बनना चाहते थे।
पढाई :
युवराज सिंह ने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ के ही देव पब्लिक स्कूल से की। इन्होंने चाइल्ड स्टार के रूप में दो फ़िल्मों में भी काम किया मेहंदी सगण दी’ एवं ‘पट सरदार’ में। कुछ सालों बाद माता–पिता का तलाक हो गया और युवराज सिंह अपनी माता शबनम सिंह के साथ रहने लगे। इस तरह इनका इनका लालन पालन इनकी माता ने ही किया ।
बैटिंग
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें