यूपी पुलिस भर्ती का पेपर लीक? राहुल गाँधी और अखिलेश के सवाल, सोशल मीडिया पर ट्रेंड, क्या है और जानिए क्या है सच्चाई .
उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती पर्किर्या की परीक्षा हुई और फिर इस परीक्षा को लेकर विवाद सुरु हो गया है , विवाद है की परीक्षा का पेपर लीक हुआ है जिसकी जाँच भी सुरु हो गई है वही राहुल गाँधी और अखिलेश यादव ने इस पर अपना ट्वीट जारी किया है .
सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट भी लगातार वायरल किए जा रहे हैं। वहीं इसे लेकर अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा है कि भाजपा सरकार बेरोजगारों के सब्र का इम्तिहान न लें।
अखिलेश ने फिर उठाए सवाल
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-'यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2024 के सभी सत्रों का पेपर लीक होने की खबर सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट के साथ फैल रही है, जिससे लाखों बेरोजगार युवाओं में आक्रोश का माहौल है। पिछली अन्य परीक्षाओं की तरह इस बार भी रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक होने की जो आशंका थी वो सच होकर, समाचारों के रूप में सामने आ रही है।'
Rahul Gandhi ने भी सरकार पर उठाये सवाल
वर्षों के इंतज़ार के बाद यूपी में एक अदद भर्ती निकली और उस परीक्षा का पेपर भी लीक होने की खबर आ रही है!
इस परीक्षा के लिए 60 लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया था। अकेले यूपी में एक दर्जन से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो चुके है, जिससे करोड़ों की संख्या में युवाओं का सपना टूटा है। जो मां-बाप पेट काटकर अपने बच्चों को प्रयागराज और वाराणसी जैसे शहरों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भेजते हैं, ऐसी घटनाएं उन्हें भी तोड़ देती हैं। सरकार की इस आपराधिक लापरवाही की कीमत लाखों छात्र अपना करियर तबाह कर चुका रहे हैं। डबल इंजन सरकार युवाओं के सपनों पर डबल मार है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें